1200 नए सीए सदस्यों को मिला मेंबरशिप सर्टिफिकेट:जयपुर में ICAI की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल का दीक्षांत समारोह संपन्न

जयपुर दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की ओर से गुरुवार को टैगोर इंटरनेशनल स्कूल कैंपस, दीप स्मृति ऑडिटोरियम, मानसरोवर में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 1200 नए सीए सदस्यों को मेंबरशिप सर्टिफिकेट दिए गए। समारोह में मेजर जनरल आलोक राज (PVSM, AVSM, सेवानिवृत्त), चेयरमैन, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने नए सीए सदस्यों को बधाई दी और देश की आर्थिक भागीदारी में योगदान देने की अपील की। ICAI के सेंट्रल काउंसिल मेंबर और समन्वयक सीए प्रकाश शर्मा व सीए (डॉ.) रोहित रूवाटिया अग्रवाल ने भी नए सदस्यों को संबोधित किया और मेंबरशिप सर्टिफिकेट वितरित किए। समारोह में संस्थान के अन्य पदाधिकारी और चार्टर्ड अकाउंटेंसी क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *