12781 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:दोनों पारियों में कुल 42 सेंटर पर होगी परीक्षा, एंट्री से पहले अभ्यर्थियों के कलावा और मेटल की चीजें निकलवाई

भरतपुर में आज शिक्षक भर्ती परीक्षा पहली पारी में 8 सेंटर पर और दूसरी पारी में 34 सेंटर पर आयोजित की जा रही है। पहली पारी में 2678 अभ्यर्थी और दूसरी पारी में 10103 अभ्यर्थी पेपर देंगे। पिछले दो दिनों के मुकाबले आज अभ्यर्थियों की संख्या कम है। एंट्री से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहनता से चेकिंग की गई। साथ ही अभ्यर्थियों के हाथ के कलावे और मेटल की चीजें निकलवा ली गईं। अभ्यर्थियों के लिए लगाई एक्स्ट्रा बसें ज्यादातर अभ्यर्थी जयपुर और धौलपुर रूट से भरतपुर में पेपर देने के लिए आये हैं। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बसें एक्स्ट्रा लगाईं हैं। जिससे अभ्यर्थियों को जाने में कोई परेशानी न हो। 9 सतर्कता दल परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाये हुए हैं। सभी अभ्यर्थियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। हर अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी की गई प्रत्येक सेंटर पर 2 वीडियो ग्राफर नियुक्त किए गए हैं। जिसमें से एक वीडियो ग्राफर गेट पर नियुक्त किया गया है। जो हर अभ्यर्थी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है। वहीं दूसरा वीडियो ग्राफर वीक्षक रेंडमाइजेशन, प्रश्न पत्र खोलने, पैक करने, परीक्षा रूम के निरीक्षण की वीडियो ग्राफी करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *