भास्कर न्यूज | गिरिडीह पचंबा स्थित गिरिडीह पचंबा श्री गोपाल गौशाला 128 वर्षो से लगातार सेवा कार्यो में जुड़ी हुई है। गौ सेवा के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करती है, ताकि लोगों में गौसेवा के प्रति सोच बने और लोग उसका सही से उपयोग कर सके। गौशाला में इन दिनों करीब एक हजार से अधिक देसी नश्ल की गायें पाली जा रही है। जिसका शुद्ध दूध लोगों को सुबह और शाम में गौशाला कार्यालय पर ही उपलब्ध कराया जाता है। गौशाला में उत्पादित होने वाले दूध में किसी इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं होता है। इस वजह से दूध पूरी तरह से शुद्ध होता है। सुबह और शाम को लोगों की भीड़ गौशाला में दूध लेने के लिए लगी रहती है। गौशाला में दूध के साथ जैविक खाद भी तैयार किया जाता है। जिसे आस-पास के कृषक बाजार से आधी कीमत पर उपलब्ध कराया जाता है। वहीं गौकाष्ठ का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसका लोग घरों में होने वाले धार्मिक आयोजनों के साथ अंतिम संस्कार में किया जा रहा है। ताकि वायु प्रदूषण सहित पेड़ों का सरंक्षण हो सके।


