भिलाई|धान खरीदी की मियाद पूरी होने के बाद फिर से दो दिन के लिए खरीदी शुरू की गई है। इसके पहले दिन गुरुवार को 1291 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया। इन किसानों से 4687 मीट्रिक टन धान की खरीदी की प्रक्रिया रात तक जारी रही। अधिकारियों की माने तो 6 फरवरी को धान खरीदने का अंतिम दिन होगा। दूसरे दिन शुक्रवार के लिए जिले से करीब 149 से अधिक किसानों को टोकन जारी किया गया है। इन किसानों से करीब 593 मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदा जाना है। बता दें कि दोनों दिन के लिए उन्हीं किसानों को टोकन जारी किया गया है, जिन्होंने 10 जनवरी तक टोकन लेने आवेदन किया।


