13 अप्रैल को भोपाल आएंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह:सहकारी दुग्ध उत्पादकों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में होंगे शामिल, सीएम ने ली बैठक

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल आएंगे। उनकी मौजूदगी में राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक गोपाल सम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में सोमवार को बैठक ली। यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने दुग्ध संघों और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) के बीच एग्रीमेंट के जरिए किसानों-पशुपालकों की जिंदगी बदलने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में बैठक के दौरान 13 अप्रैल को भोपाल में हो रहे राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक गोपाल सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता और गृहमंत्री अमित शाह इस दिन भोपाल आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *