13 दिन में दूसरी बार गौवंश का कटा सिर-पैर मिला:मंदसौर में हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

मंदसौर में 13 दिनों के भीतर दूसरी बार गौवंश के अवशेष मिलने से तनाव की स्थिति बन गई है। गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे शहर के नयापुरा से सटे जीवागंज क्षेत्र में मंजू श्री साड़ी सेंटर के पास गौवंश का कटा हुआ सिर और एक पैर मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और समाजजन बड़ी संख्या में माहेश्वरी धर्मशाला के ठीक सामने नयापुरा रोड पर एकत्रित हो गए और चक्का जाम कर सड़क पर बैठ गए। इसके चलते नयापुरा रोड पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रशासन मौके पर, बातचीत जारी
बताया जा रहा है कि यह मार्ग पशुपतिनाथ मंदिर जाने का मुख्य रास्ता है, जिससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं। वे विश्व हिंदू परिषद के नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात
चक्का जाम के चलते किसी भी व्यक्ति को इधर-उधर जाने नहीं दिया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रदर्शनकारी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
हैदरवास में भी मिले थे गौवंश के अवशेष
गौरतलब है कि इससे पहले 23 जनवरी को मंदसौर जिले के ग्राम हैदरवास में भी गौवंश के अवशेष मिलने पर तनाव की स्थिति बन गई थी। हैदरवास, मौजूदा घटनास्थल जीवागंज क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है। कम दूरी के भीतर 13 दिनों में दो बार ऐसी घटनाएं सामने आने से आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *