जालंधर| बस अड्डे से 13 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई 21 साल की स्टूडेंट का कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है। थाना-6 की पुलिस ने बीएनएस की धारा 127 (6) के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। होशियारपुर के एक गांव के रहने वाले 42 साल के शख्स ने बताया कि उनकी बेटी सिटी के एक सरकारी संस्था में पढ़ती है। वह रोज घर से बस में आती थी। 24 दिसंबर को बेटी ने कॉल कर बताया था कि वह बस अड्डे पर है और जल्द घर पहुंच जाएगी, लेकिन इसके बाद न तो बेटी घर लौटी न ही उसका फोन आया। ट्राई करने पर उसका फोन भी लगातार बंद आने लगा। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को किसी ने बंधक बनाकर रखा है। पुलिस मामला दर्ज कर लापता लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल और टावर लोकेशन निकलवा रही है।


