13 साल की बालिका लापता अपहरण का केस हुआ दर्ज

बैकुंठपुर | ग्राम चेर की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की 4 अक्टूबर से लापता है। परिजनों के अनुसार नाबालिग बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई और 5 अक्टूबर तक वापस नहीं लौटी। नाबालिग कक्षा 8वीं की छात्रा है, जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष 9 माह है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन ने संदेह जताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *