13 साल के बच्चे की पत्थर से कुचलकर हत्या:आलीराजपुर में एक दिन पहले नाच कार्यक्रम देखने गया था

आलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की पत्थर से कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत निम्थल के रावत फलिया में 12-13 वर्षीय करण पिता राकेश का शव मिला है। मृतक करण सोमवार को अपने भाई के साथ नाच का कार्यक्रम देखने गया था। मंगलवार को उसका शव जंगल में पत्थर से कुचली हुई हालत में पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर जोबट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच में जुटी पुलिस हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *