बलरामपुर जिले के चांदो थाने में एक बकरा पिछले 13 साल से निशुल्क सेवा दे रहा है। बकरा पुलिस जवानों के साथ परेड, जंगल गश्त, बाजार ड्यूटी और थाना परिसर की निगरानी करता है।साप्ताहिक बाजार में यह खुद थाने से जाता है और समय पर वापस लौट आता है। करीब 13 साल पहले पार्टी के दौरान इसे तत्कालीन थाना प्रभारी को भेंट किया गया था। थाना प्रभारी के तबादले के बाद भी बकरा थाने में ही रह गया। बाद में आने वाले सभी थाना प्रभारियों ने इसे थाने का हिस्सा बनाए रखा। स्थानीय लोग इसे अब “बकरा जवान” के नाम से जानते हैं। यह बकरा पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। टीआई देवेंद्र सिंह टेकाम ने बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी केके शुक्ला को भेंट किया गया था। यह बकरा सभी गतिविधियों में शामिल होता है। उन्होंने कहा कि यह बकरा किसी को किसी भी तरह से कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही आवास परिस में लगे साग-सब्जों को खाता है। यह एक तरह से चांदो थाने के एक सदस्य बन गया है।


