13 से हर घर तिरंगा मुहिम चलाएगी जिला भाजपा

भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा पदाधिकारियों की अहम बैठक तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में संपन्न हुई। इस मौके सुशील शर्मा ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे भारत में उत्साह से मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में देशप्रेम की भावना को जागृत करना, राष्ट्र के प्रति सम्मान को दर्शाना है। उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी बलिदान, संघर्ष और महान स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत मिली है। ऐसे में 13 से 15 अगस्त के बाद बीच अपने घरों, दुकानों पर तिरंगा लगाकर देशप्रेम की भावना को और मजबूत करें। इस मौके पर सभी भाजपा नेताओं ने माता वैष्णो देवी जाने के लिए वंदे भारत का जालंधर में स्टॉपेज करवाने के लिए मोदी सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को जालंधर पहुंचने पर ट्रेन का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौके सुशील शर्मा ने बताया कि पंजाब भाजपा 16 अगस्त को लैंड पूलिंग के खिलाफ जमीन बचाओ, किसान मजदूर बचाओ यात्रा का आगाज पटियाला से करेगी। इसमें जालंधर की 1000 एकड़ भूमि वाले गावों- कुक्कड़ पिंड, अलीपुर, रहमान पुर, कोट कलां, कोट खुर्द, नंगल करार खां से होकर यह यात्रा आने वाले स्थानों में गुजरेगी। इन गांवों की जमीन को किसी भी कीमत में सरकार को लूटने नहीं देंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक जगबीर बराड़, सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रवि महेंद्रू, रमेश शर्मा, दीवान अमित अरोड़ा, अशोक सरीन हिकी, अमरजीत सिंह गोल्डी, दविंदर कालिया, अश्विनी भंडारी, दर्शन लाल भगत, हनी कंबोज, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, अमित भाटिया, सनी शर्मा, मनोज अग्रवाल, राजेश कुमार, अजमेर सिंह बादल, दिनेश महेंद्रू आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *