हतबंध | नगर में शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में, पतंजलि आरोग्य केंद्र के पास 13 और 14 दिसंबर को दो दिवसीय, पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 13 दिसंबर को कार्यक्रम की रूपरेखा- 12:00 बजे – कलश यात्रा, 3:00 से 5:00 बजे तक – प्रवचन, 6:00 से 8:00 बजे तक – प्रज्ञा पुराण की कथा। 14 दिसंबर को कार्यक्रम की रूपरेखा- 9:00 से 12:00 बजे तक – यज्ञ, 12:00 से 3:00 बजे तक – भोजन विश्राम, 3:00 से 5:30 बजे तक – प्रज्ञा पुराण की कथा, 6:00 से 8:00 बजे तक – दीप यज्ञ और समापन। यह महायज्ञ महासमुंद अछोली के ऋषि पुत्रों और अंचल के गायत्री परिजनों द्वारा आयोजित किया जाएगा। आयोजन कर्ताओं ने अंचल के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।


