लोहरदगा| जिला बैडमिंटन एसोसिएशन लोहरदगा को बालक व बालिका संवर्ग के अंडर 11 तथा अंडर 13 सिंगल्स एवं डबल्स राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट सह चयन प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेवारी मिली। झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के राज्य सचिव के प्रभाकर राव ने पत्र जारी कर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, लोहरदगा को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक एमएलए महिला कॉलेज में टूर्नामेंट सह चयन प्रतियोगिता आयोजित करने को कहा है। एमएलए महिला कॉलेज में होगा मुकाबला। इस प्रतियोगिता में राज्य भर से उभरते खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी विजयी प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, लोहरदगा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई और विभिन्न सदस्यों के बीच कार्य दायित्व का वितरण किया गया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष डॉक्टर गणेश प्रसाद ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन से लोहरदगा के खिलाड़ियों में उत्साह का संचार होगा और जिले में बैडमिंटन खेल को नई दिशा मिलेगी। अधिक से अधिक लोग भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं। बैठक में अध्यक्ष डॉक्टर गणेश प्रसाद, उप विकास आयुक्त दिलीप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, पूर्व एमएलसी बिहार प्रवीण कुमार सिंह, सचिव मुरारी गोस्वामी, संयुक्त सचिव रणजीत कुमार साहू, कोषाध्यक्ष नसीम अख्तर, शिवकुमार भगत, दुबराज यादव, नीरज कुमार खत्री, गणेश पांडे, मलय दत्ता, अरुण राम, उत्तम कुमार शर्मा, प्रवीण पटेल व विनोद उरांव मौजूद थे।


