चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम जिले में उपलब्ध डीएमएफटी मद से अनुबंध पर कुल 136 बहुद्देश्यीय कार्यकर्ता (पुरुष) के पद पर नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता (पुरुष) के पद के लिए जिला स्तर पर अनुबंध आधारित नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन 12 से 27 जुलाई तक मांगा गया है। ऑनलाइन आवेदन पश्चिमी सिंहभूम जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.chaibasa.nic.in के माध्यम से कर सकेंगे।


