केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के पावर फाइनांस कॉरपोरेशन (पीएफसी) द्वारा जारी 14वीं वार्षिक इंटीग्रेटेड रेटिंग एंड रैंकिंग ऑफ पावर डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी 2024-25 में जेबीवीएनएल को ग्रेड-सी मिला है। यह रिपोर्ट देश की 65 बिजली वितरण कंपनियों की वित्तीय, संचालन से जुड़ी स्थिति का आकलन पर तैयार होती है। हालांकि जेबीवीएनएल को वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी सी ग्रेड ही प्राप्त हुआ था। जेबीवीएनएल का इंटीग्रेटेड स्कोर 9.65 रहा है, जो पिछले वर्ष 2023-24 में प्राप्त 5.55 स्कोर की तुलना में बेहतर है। हालांकि ग्रेड में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन स्कोर में हुई बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि जेबीवीएनएल ने कुछ प्रमुख क्षेत्रों में सुधार दर्ज किया है. हालांकि सी- ग्रेड और मध्य-स्तरीय का मतलब यानी यह प्रदर्शन में औसत से नीचे है और सुधार की जरूरत है।


