14 करोड़ से नए सीसीटीवी लगाने के लिए 27 साइटों का सर्वे, 11 जगह की फाइनल

शहर की हर गतिविधि पर पुलिस की तीसरी आंख से नजर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने, क्रिमिनल्स की पहचान करने के लिए पुलिस विभाग शहर में नई साइटों पर सीसीटीवी लगाएगा। इसके लिए पुलिस और सीसीटीवी लगाने वाली कंपनी के अधिकारियों ने 27 साइटों का सर्वे किया है। इनमें से 11 साइटों का पुलिस ने चयन कर लिया है। पुलिस की ओर से ऐसे इलाकों की लिस्ट तैयार की गई है जहां सीसीटीवी की जरूरत है। पुलिस ने सीसीटीवी लगाने वाली कंपनी को बताया कि हाई रेजोल्यूशन वाले सीसीटीवी की जरूरत है ताकि रात में भी क्लियरिटी हो। कंपनी की ओर से करीब 14 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर दिया गया है जिसमें सीसीटीवी, सर्वर, बैटरी और मेंटनेंस आदि खर्चों का उल्लेख किया गया है। नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संजय कंवर ने बताया कि शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए नए साइटों का चयन किया जा रहा है। ये फायदा होगा यहां लग चुके सीसीटीवी {लुधियाना रेलवे स्टेशन {फायर स्टेशन {लोधी क्लब वन, टू, थ्री {वर्धमान चौक {पीएयू स्थित सग्गू चौक {काकोवाल रोड {कैलाश नगर रोड {कैलाश सिनेमा चौक {मठारु चौक {वाहेगुरु रोड {गुरुमेल पार्क टिब्बा रोड {अयाली खुर्द चौक {हंबड़ा रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। शहर के पॉश इलाकों समेत अन्य जगहों पर लूट की घटनाएं बढ़ी शहर में लगाए गए ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर(एएनपीआर ) की संख्या 250 है। शहर में लगे सीसीटीवी और एएनपीआर की मदद से शहर में नजर रखने के लिए नगर िनगम के जोन डी दफ्तर परिसर में पहला हाईटेक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित कर दिया है। पुलिस लाइन में भी अलग कंट्रोल रूम बनाया गया है। एएनपीआर एक इमेज प्रोसेसिंग बेस्ड तकनीक है, जो वाहन नंबर प्लेट्स को पढ़ने के लिए ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन का यूज करती है। इंटेग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से यह जुड़े हैं। सभी एएनपीआर के काम करने से सभी वाहनों की फोटो खिंचेगी और दोपहिया, कार आदि वाहनों का डाटा भी सरकारी रिकॉर्ड में मेनटेन हो सकेगा। 2025 में लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। शहर के पॉश इलाकों समेत बाहरी इलाकों में भी दोपहर और रात में लगातार लूट की वारदात हो रही हैं। बदमाशों का गैंग बाइक, एक्टिवा में घूम रहा है और लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल, रुपये आदि सामान की लूटपाट करने से नहीं हिचक रहे हैं। राजनीतिक दल भी लगातार बढ़ते अपराध पर सरकार को निशाना बना रहे हैं जिसके बाद पुलिस अफसर हरकत में आए हैं। हाल ही में कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां ने अपने कार्यालय में डिप्टी एसपी और एसएचओ की बैठक ली है और उन्हें अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *