14 जनसेवकों का अनुमान्य क्रमिक ग्रेड-पे के साथ प्रोन्नति की अनुशंसा

भास्कर न्यूज| चाईबासा वित्त विभाग झारखंड द्वारा निर्गत संकल्प में निहित प्रावधानों के आलोक में बुधवार को जिला समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त के प्रकोष्ठ में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद चाईबासा सह पदेन अध्यक्ष संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद स्क्रीनिंग सह स्थापना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम विभिन्न प्रखण्डों से प्राप्त प्रस्तावित जनसेवकों की सेवा सत्यापन, आंतरिक स्वच्छता प्रमाण पत्र इत्यादि का अवलोकन के उपरांत सभी प्रस्तावित जनसेवकों की सूची विहित प्रपत्र में समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। बैठक में बताया गया कि वित्त विभाग के संकल्प और गन्ना विकास विभाग, झारखण्ड की अधिसूचना के आलोक में जनसेवक भर्ती एवं सेवा में निहित प्रावधान के तहत सभी विभागीय परीक्षा उतीर्ण कर्मियों को ही एसीपी, एमएसीपी का लाभ देय होगा। उक्त बैठक में निर्दिष्ट संकल्प के आलोक में लगातार 10 वर्षों का संतोषप्रद सेवा पूर्ण करने के फलस्वरूप प्रथम संशोधित सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन (एमएसीपी) योजना का लाभ देय हेतु कमेटी द्वारा कुल 14 जनसेवकों का अनुमान्य क्रमिक ग्रेड-पे के साथ प्रोन्नति हेतु अनुशंसा की गई। इसके साथ ही संकल्प के आलोक में लगातार 30 वर्षों का संतोषप्रद सेवा पूर्ण करने के फलस्वरूप तृतीय संशोधित सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन (एमएसीपी) योजना का लाभ देय हेतु कमेटी द्वारा कुल 03 जनसेवकों का अनुमान्य क्रमिक ग्रेड-पे के साथ प्रोन्नति हेतु अनुशंसा की गई। उक्त समिति में उप विकास आयुक्त सहित जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *