14 दिनों से लापता नाबालिग को चतरा पुलिस ने बरामद कर परिवार को सौंपा

भास्कर न्यूज | चतरा बीते पांच जनवरी से लापता नाबालिग छात्रा को चतरा पुलिस ने हजारीबाग से सकुशल बरामद कर लिया है। नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। यहां बताते चले कि बीते पांच जनवरी को सिमरिया थाना क्षेत्र के सलगी गांव निवासी विनोद साव जो वर्तमान समय में पिपरवार थाना क्षेत्र के विशुझापा कॉलनी में रहते हैं, उन्होंने पिपरवार थाना में अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराई थी। विनोद साव के आवेदन के आधार पर पिपरवार थाना कांड संख्या 03/26 व धारा- 137(2) बीएनएस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। अनुसंधान के क्रम मे पुलिस के ने नाबालिग को हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया। अनुसंधान में यह सामने आया है कि नाबालिग छात्रा पिछले 8 – 9 महीने से पारिवारिक कारणों से अपने गांव सलगी में रह रही थी। इसके कारण वह अपने स्कूल ( मीडिल स्कुल, पिपरवार ) नही जा पा रही थी। उसका पढाई लिखाई छूट गया था। जिस कारण वह काफी नाराज थी। वह वापस अपना गांव सलगी नहीं जाना चाहती थी। इसी बीच पांच जनवरी को वह अपने स्कूल में रजिस्ट्रेशन कराने के बहाने पिपरवार आई, उसे डर था कि उसे पुनः अपने गांव सलगी ले जाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *