14 मार्च को नेशनल लोक अदालत, इसके लिए अधिवक्ता संघ के साथ की बैठक

कांकेर| साल का पहला नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन व अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय, कांकेर में अधिवक्ता संघ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष संजीव कुमार टामक ने की। बैठक में राजीनामा एवं समझौते योग्य लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिकतम संख्या में निराकृत किए जाने पर विशेष बल दिया गया। अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे अपने पक्षकारों को समझाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों को समय पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भास्कर मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शांति प्रभु जैन, अधिवक्ता संध अध्यक्ष धनराज जैन समेत अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *