14 साल की बच्ची से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म:किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, पिता को बोला- तेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दूंगा

नोखा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके बुआ के बेटे ने दुष्कर्म किया। घटना 28 दिसंबर 2024 की है। बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायत दी- उनकी बेटी घटना दिन घर पर अकेली थी। आरोपी ने लड़की को अपने बहनोई से मिलवाने के बहाने जोधपुर ले जाने की बात कही। लड़की के मना करने के बावजूद वह उसे बहला-फुसलाकर जोधपुर ले गया। कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म जोधपुर में आरोपी ने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया और रात में जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसे और उसके माता-पिता को जान से मार देगा। अगले दिन पीड़िता के पिता और एक अन्य व्यक्ति जोधपुर पहुंचे और उसे वापस नोखा ले आए। धमकियों के कारण पीड़िता ने उस समय यह बात किसी को नहीं बताई। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एडिट किए अश्लील फोटो पीड़िता के पिता ने बताया कि कुछ दिनों बाद आरोपी ने पीड़िता की एडिट की गई अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर वायरल करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वह पीड़िता के पिता को धमकी दे रहा है कि वह फिर से उनकी बेटी को उठा ले जाएगा और उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। इसके पीड़िता के पिता ने सोमवार को नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के पिता के शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *