14 साल की लड़की को ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया

पड़ोसन के भाई ने 14 वर्षीय लड़की के साथ फ्रेंडशिप कर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद ब्लैकमेल कर वह लड़की को फगवाड़ा के निकट एक होटल में ले गया। जहां उसने और उसके दोस्त ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया और अगले दिन उसे लुधियाना छोड़ गए। इसके बाद लड़की ने इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया। फिर परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान बंगा, नवांशहर के रहने वाले राहुल और सुनील के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित का कहना है कि आरोपी राहुल की बहन उसके पड़ोस में रहती है। आरोपी अपनी बहन से मिलने आया तो उसकी उससे फ्रेंडशिप हो गई। वह दोनों आपस में फोन पर बातें करने लगे। उसने बताया कि अगस्त 2024 को आरोपी फिर अपनी बहन के घर आया। रात को उसने उसे मिलने के लिए बुलाया। उसने मना किया, लेकिन आरोपी मिन्नतें करने लगा। जब वह उससे मिलने के लिए खेतों में गई तो आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद राहुल दोबारा आया और फोन कर मिलने के लिए बुलाया। उसने फिर मना किया तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह उसे मिलने के लिए बस्ती जोधेवाल चली गई। जहां से आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से कुछ आगे एक होटल में ले गया। वहां आरोपी का दोस्त सुनील भी आ गया। होटल के कमरे में उन लोगों ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अगले दिन उसे वापस लुधियाना छोड़ गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *