140 छात्राओं ने किया काजरी-केवीके पाली का शैक्षणिक दौरा:पर्यावरण और आधुनिक कृषि की ली जानकारी

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल सिरोही की 140 छात्राओं ने हरित विद्यालय योजना के तहत एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक दौरा किया। प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह आढ़ा और अनिता चौहान ने छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं ने सबसे पहले अरठवाडा में सूरजपाल सिंह देवड़ा के आधुनिक खेतों का दौरा किया। यहां उन्होंने थाई अमरूद, नींबू के बगीचे, विभिन्न सब्जियां और गेहूं की फसलों का निरीक्षण किया। ड्रिप सिंचाई पद्धति से भी परिचित हुईं। सुरजपाल सिंह ने सभी छात्राओं को ताजे अमरूद भी खिलाए। काजरी पाली में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला और डॉ. सीता राम मीना ने छात्राओं को प्रयोगशाला, वर्मी कम्पोस्ट और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. शुक्ला ने स्मार्ट कक्षा में इजरायल और अमेरिका की आधुनिक खेती के बारे में भी बताया। कृषि विज्ञान केंद्र पाली में डॉ. ऐश्वर्या डूडी ने छात्राओं को आधुनिक खेती और पौधशाला में महिलाओं के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं आधुनिक खेती के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण कर सकती हैं। भ्रमण के दौरान सीनियर रिसर्च फैलो मनोज कुमार अहिरवार ने केवीके पाली का दौरा कराया। वापसी में छात्राओं को जवाई रिवर फ्रंट शिवगंज भी दिखाया गया। इस शैक्षणिक यात्रा में व्याख्याता जया दवे, वरिष्ठ अध्यापिका कुसुम परमार, कल्पना चौहान, गोपाल सिंह राव और वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक सुजानाराम भी साथ रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *