140 लीटर शराब व लाहन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले में अवैध मदिरा के निर्माण और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को जिला स्तरीय टीम ने सरायपाली, बलौदा और सिंघोड़ा क्षेत्र में सघन गश्त के दौरान अवैध महुआ शराब के अड्डों पर दबिश देकर दो लाख रुपये से अधिक का माल बरामद किया और तीन आरोपियों को जेल भेजा। आबकारी विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जिले के तीन अलग-अलग थाना ग्राम पलसापाली (थाना बलौदा), ग्राम सुखापाली (थाना सरायपाली), ग्राम पैकिन (थाना सिंघोड़ा) में छापेमारी की। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 09 प्रकरण दर्ज किए, जिनमें से 08 गैर-जमानती और 01 जमानती मामला है। छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में शराब और अवैध निर्माण सामग्री जब्त की गई। महुआ शराब 140 लीटर, महुआ लाहन 3,590 किलोग्राम (मौके पर नष्ट किया गया) जब्त सामग्री की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2,07,500 रुपए है। 3 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, भेजे गए जेल अवैध शराब निर्माण और बिक्री के मामले में तीन व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अनिल निराला (पिता भगवानो निराला), विजय रत्नाकर (पिता सुरितराम रत्नाकर), खगेश्वर रत्नाकर (पिता गुहरु रत्नाकर) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध छग आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कोर्ट न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल भेज दियागया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *