1400 किमी में एमडी की सप्लाई चैन:ममेरे भाई के कहने पर बीएडधारी बहन ने 3 राज्यों में फैलाया ड्रग्स रैकेट

देवेंद्र कुमार भाटी सांचौर की महिला ने मास्टरमाइंड ममेरे भाई के कहने पर 5 माह में 3 राज्यों में ड्रग तस्करी का नेटवर्क खड़ा किया, जिसे पकड़ने में पुलिस को 5 माह लग गए। वह भी गुजरात की क्राइम ब्रांच को। ये नेटवर्क इतना फुलप्रुफ कि राजस्थान पुलिस को तो इसके बारे में पता ही नहीं है। इस रैकेट का खुलासा तब हुआ अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सोमवार को वाडज स्थित खत कॉलोनी में अखबारनगर सर्कल के पास किराए के मकान में रह रहे राजस्थान मूल के दंपती कमलेश बिश्नोई (28) और उसकी पत्नी राजेश्वरी बिश्नोई (24) को गिरफ्तार किया। राजेश्वरी अपने पति के साथ मिलकर 357 ग्राम एमडी की फुटकर बिक्री करवाने पहुंची थी। अधिकारियों के मुताबिक घर की तलाशी के दौरान मिले इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35.77 लाख रुपए आंकी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला राजेश्वरी सीधे तौर पर इस रैकेट में धकेलने वाला उसके मामा का लड़का मुख्य सरगना सांचौर के कांटोल गांव का सुभाष गोदारा है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि सुभाष ही पूरे नेटवर्क को संचालित करता था और राजेश्वरी उसके निर्देशों पर काम करती थी। क्राइम ब्रांच ने दंपत्ति पर एनडीपीएस में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं। लखनऊ में सोर्सिंग पॉइंट, सांचौर में पिकअप सेंटर, अहदाबाद में लोकल पैडलर्स से फुटकर बिक्री 5 महीनों में 5 बार राजस्थान से एमडी गुजरात भिजवाई इसके साथ ही पुलिस को मौके से डिजिटल वजन मशीन, प्लास्टिक जिप बैग और पैकिंग में उपयोग होने वाली सामग्री भी मिली। इससे यह पता चला कि मकान लंबे समय से ड्रग्स सप्लाई के ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल हो रहा था। ये दंपती 6 महीने से यहां किराए पर रह रहे थे। राजेश्वरी बीएड तक पढ़ी-लिखी है। 5 महीनों में वह 4 से 5 बार राजस्थान से अहमदाबाद एमडी ड्रग्स लेकर आई और यहां के स्थानीय पैडलर्स को सप्लाई करती रही। फिलहाल सुभाष फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। फिर तीन राज्यों में अलग-अलग जगहों से सप्लाई लखनऊ से माल 1159 किलोमीटर दूर राजस्थान के सांचौर पहुंचाया जाता, जहां से 245​ किलोमीटर दूर विभिन्न माध्यमों से अहमदाबाद और फिर गुजरात के अलग-अलग सप्लायरों तक भेजा जाता था। पहले लखनऊ से 1 किलो एमडी राजस्थान पहुंचाया: राजेश्वरी ने सुभाष के कहने पर लखनऊ से 1 किलो एमडी ड्रग्स लेकर राजस्थान पहुंचाया। इस खेप में से ही 357 एमडी ड्रग्स लेकर अहमदाबाद आए थे, जिसकी यहा पर स्थानीय पैडलर से फुटकर बिक्री करवानी थी। (क्राइम ब्रांच अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक जांच से मिली जानकारी के अनुसार)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *