15 गांवों में पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव स्थगित:इलेक्शन कमीशन ने लिया फैसला, मोहाली के यह गांव निगम में हुए शामिल

मोहाली जिले के 15 गांव सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के बाद नगर निगम में शामिल हो गए हैं। इसके बाद स्टेट इलेक्शन कमीशन ने इन गांवों में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इलेक्शन कमीशन ने ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग और डिप्टी कमिश्नर की सिफारिश पर यह फैसला लिया है। ग्रामीण विकास व पंचायत की तरफ से इन जोनों का जब तक पुनर्गठन नहीं किया जाता, तब तक यह प्रक्रिया मुल्तवी की गई है। जबकि पंचायत समिति डेराबस्सी, खरड़ व माजरी का चुनाव जारी शेड्यूल के मुताबिक होगा। पंचायत विभाग ने इलेक्शन को लिखा पत्र स्टेट इलेक्शन कमीशन को ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने बताया है कि 28 नवंबर 2025 को जारी नोटिफिकेशन के बाद मोहाली नगर निगम के साथ लगते 15 गांव अब नगर निगम की सीमा में शामिल हो गए हैं। विभाग ने साफ कहा है कि इस नोटिफिकेशन के बाद पंचायती समिति मोहाली के तहत आने वाली इन 15 ग्राम पंचायतों को अब पंचायती समिति और जिला परिषद मोहाली के अधिकार क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है। क्योंकि पंचायती समिति और जिला परिषद मोहाली की सीमाओं में अब बड़ा बदलाव हो गया है, इसलिए ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग को इन इलाकों की सीमाएं और क्षेत्रों का फिर से नया बंटवारा (पुनर्गठन) करना पड़े। शेष जोन में पहले की तरह चुनाव होंगे ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग और मोहाली के डिप्टी कमिश्नर की सिफारिश पर चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि जब तक इन इलाकों (जोन) का नया बंटवारा नहीं हो जाता, तब तक पंचायत समिति मोहाली और जिला परिषद मोहाली के चुनाव रोक दिए जाएंगे। हालांकि पंचायत समिति डेराबस्सी, पंचायत समिति खरड़ और पंचायत समिति माजरी के चुनाव पहले से तय किए गए शेड्यूल के अनुसार ही होंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *