15 दिन पहले हुई बाइक चोरी पुलिस नहीं कर रही केस दर्ज

बिश्रामपुर| 15 दिन पहले हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस आज तक केस दर्ज नहीं कर सकी है। बताया गया कि शिवनंदनपुर स्थित मदिरा दुकान में काम करने वाले कर्मचारी दीपेश कुशवाहा पिता रोहित कुशवाहा रेलवे स्टेशन शिव नंदनपुर में स्थित कृष्णा हार्डवेयर दुकान के ऊपरी तल में किराए के रूम में रहता है। इसी बीच 14 दिसंबर को दुकान के बाहर खड़ी पैशन-प्रो बाइक क्रमांक सीजी 16 सीएच 2684 को चोरों ने पार कर दिया। इसकी लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस अब तक केस दर्ज नहीं की है। मामले में अब तक जांच भी शुरू नहीं हो पाई है। बताया गया कि वर्ष का समापन करीब है, इसलिए भी प्रकरणों के निकाल में कमी दिखाने पुलिस एफआईआर दर्ज करने से बच रही है, ताकि कम से कम पेंडिंग मामले दिखे। वर्तमान में पुलिस पेंडिंग मामलों के निपटारे में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *