15 दिन बाद भी पूर्व विधायक का भाई नहीं मिला:रायगढ़ में SP को भी आवेदन सौंप चुके, पूर्व विधायक बोले- पुलिस की कार्यवाही संतोषजनक नहीं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के लैलूंगा विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व विधायक का भाई लापता है। आज मामले को 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन थाना में जानकारी देने के बाद भी पुलिस अब तक उसका पता नहीं लगा सकी है। लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार का सबसे छोटा भाई ग्राम कटकलिया का रहने वाला जयपाल सिंह सिदार 43 साल 7 जुलाई को अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकला। इसके बाद से वह नहीं लौटा। जयपाल पाकर गांव का ग्राम सचिव भी है। जिसके देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी पतासाजी शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने थाना में इसकी सूचना दी और पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर खानापूर्ति कर लिया। यही कारण है कि अब 15 दिन होने के बाद भी उसकी तालाश पुलिस नहीं कर सकी है। SP से भी मुलाकात किए
पिछले दिनों अपने भाई के गुम हो जाने को लेकर पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल से मुलाकात मुलाकात भी किया था। उन्हें एक आवेदन सौंपकर जल्द ही पता करने की मांग की गई है। जिन्हें जल्द तालाश कर लेने का आश्वसन भी दिया गया था।
संतोषजनक नहीं कार्रवाई
पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार का कहना है कि मेरे भाई को लापता हुए 15 दिन हो चुके हैं और उसकी तालाश अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। पुलिस की यह कार्यवाही संतोषजनक नहीं है। नाराजगी बढ़ते जा रही है। पूछताछ के लिए सायबर सेल के जवान जरूर आए थे, पर अब तक जयपाल का कुछ पता नहीं चला है। हम अपने स्तर में भी उसकी खोजबीन कर रहे हैं।
पुलिस तालाश कर रही है
इस संबंध में DSP सुशान्तो बनर्जी का कहना है कि सूचना मिलने के बाद लैलूंगा पुलिस द्वारा गुम इंसान दर्ज किया गया है। पुलिस गुम इंसान की तालाश कर रही है। हांलाकि अभी कुछ जानकारी मिल सकी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *