15 दिन में मिली 336 शिकायतें:ट्रैफिक हेल्पालाइन नंबर पर भेज रहे जाम, लेफ्ट टर्न, गलत तरीके से गाड़ियां खड़ी करने की जानकारी

शहर के ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार नए कदम उठा रही है। हाल ही पुलिस ने ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसमें लोगों द्वारा ट्रैफिक संबंधी शिकायतें की जा रही है। इसकी बात करें तो पिछले 15 दिनों में इस नंबर पर 336 शिकायतें पुलिस को मिली है। इसमें से 308 शिकायतों का पुलिस ने समाधान कर दिया है। शहर में सुगम सुरक्षित और सुखद ट्रैफिक के लिए इंदौर ट्रैफिक मैनेजमेंट पुलिस द्वारा वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ये नंबर है 7049107620। इस पर लोग वॉट्सऐप के माध्यम से ट्रैफिक संबंधी शिकायतें कर रहे हैं। बात की जाए तो इस हेल्पलाइन के शुरू होने से लेकर सोमवार तक यानी 15 दिनों में 336 शिकायतें मिली, इसमें से 308 शिकायतों का निराकरण किया, जबकि 28 शिकायतें दूसरे विभाग से संबंधित थी, जिसके चलते संबंधित विभाग को जानकारी दी गई है। हेल्पलाइन नंबर पर मिल रही इस तरह की शिकायतें 26 में से 21 शिकायतों का समाधान सोमवार को 26 शिकायतों में से 21 शिकायतों पर कार्रवाई कर समाधान किया जा रहा है। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। इधर, पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि बेहतर ट्रैफिक के लिए इंदौर पुलिस का सहयोग करें और किसी भी ट्रैफिक संबंधी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *