बाड़मेर | ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में धरोहर हैंडीक्राफ्ट फाउंडेशन की ओर से आयोजित 15 दिवसीय कौशल विकास एवं मेंटरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मेवाणी मेघवालों की ढाणी, वांकलपुरा महाबार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पारंपरिक हस्तशिल्प के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन, उत्पाद गुणवत्ता सुधार, कच्चे माल के उपयोग, मूल्य निर्धारण एवं बाजार से जुड़ने की जानकारी दी गई। महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी महिलाओं ने बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नए कौशल सीखने का अवसर मिला है, जिससे भविष्य में वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरी संतोष गच्ची, संतोष कुमार व कार्यकर्ता देराराम हिंगडा, रुपेश कुमार, ओम प्रकाश, हरीश कुमार, वासुराम,पदमाराम मूमल, पेमी मौजूद रहे।


