15 फरवरी तक सर्दी रहेगी:बारिश होने का संकेत, रविवार को दिखा असर, आखिरी के दो सप्ताह में तापमान सामान्य रहेगा

फरवरी का महीना सर्दी के सीजन का शिफि्टंग का महीना होता है। इसमें सर्दी भी होती है और इसी महीने में सर्दी विदा भी होती है। कमोबेस इसी के आसपास ये महीना रहेगा। 15 फरवरी तक इस बार कई पश्मिची विक्षोभ आने के आसार हैं। इसलिए बारिश भी आंशिक हो सकती है और कोहरा भी छा सकता है। मगर 15 फरवरी के बाद जैसे तापमान सामान्य से ऊपर जाएगा तो सर्द अहसास बदल जाएगा। पहले सप्ताह हवा का रुख उत्तरी रहने और अचानक हवा थमने से कोहरे की गतिविधियां बनी रहेंगी। विक्षोभ भी सप्ताह के अंत तक आ सकता है मगर पहाड़ों में जो विक्षोभ आ रहे हैं उसका असर सबसे ज्यादा मौसम पर पड़ेगा। वहां होने वाली हलचल का असर ही पश्चिमी राजस्थान पर असर करेगा। वहां कई विक्षोभ आने की संभावना है। इसी वजह से दिन का तापमान 22 से 25 और रात का 10 से 12 डिग्री तक जा सकता है। बारिश भी होने के आसार हैं मगर दूसरे सप्ताह में। बादलवाही हो सकती है। अचानक दिन में हवा चलने के बाद रात में थमने से इन दिनों में तीन से चार दिन कोहरा भी छा सकता है। अंत के दो सप्ताह में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा ऊपर होगा। इससे रात में सर्द अहसास तो रहेगा मगर वो धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा। महीने के अंत तक दिन में हलकी गरमाहट महसूस होनी शुरू हो जाएगी और रात का मिजाज भी बदल जाएगा। फरवरी के पहले दिन कोहरा, 50 मीटर विजिबिलिटी शनिवार शाम अचानक से तेज हवा चलनी शुरू हो गई। मौसम को परखने वाले समझ गए थे कि रविवार को कोहरा छाएगा क्योंकि शाम होने पर अगर अचानक हवा चले और रात में थम जाए तो सुबह कोहरा छाना पक्का है। वही हुआ। शाम को हवा चली और रात तक थम गई। सुबह देखा तो घना कोहरा छाया था। 50 मीटर तक ही विजिबिलिटी रह गई थी। जो शहर के बाहरी क्षेत्र में इससे भी कम रही। कोहरा का असर ये रहा कि जो धूप सुबह आठ बजे निकल आती है वो 11 बजे तक नहीं निकली। उसके बाद जब निकली भी तो धूप का तीखापन गायब था। इसी वजह से न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह के अंत दिन का तापमान 25 ​और रात का 10 डिग्री पार हो जाएगा। 10 सालों में दिन में पंखे चलवा देती है फरवरी बीते 10 सालों के आंकड़े देखें तो फरवरी में मौसम तेजी से करवट लेता है। हर साल दिन का पारा 32 डिग्री के ऊपर पहुंचा है। 32 डिग्री तक तापमान जाने से पंखे चलाने की जरूरत महसूस होने लगती है। बीते 10 सालों में 2023 में 36.8 डिग्री तापमान पहुंच गया था। 2021 में 35.6 डिग्री। 2019 में 28.5 डिग्री था। हालांकि 1953 में फरवरी में 37.2 डिग्री तापमान का रिकार्ड अब तक नहीं टूटा। 2023 में सिर्फ 0.4 प्वाइंट से रिकार्ड टूटने से रह गया। न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो 10 सालों में हर साल फरवरी के शुरू के सप्ताह में 10 डिग्री से नीचे ही तापमान रहा है। जैसे बीती रात भी 8.4 डिग्री तापमान रहा। हालांकि 1974 में फरवरी में ही माइनस 2.5 डिग्री तापमान भी रह चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *