मौसम लगातार ड्राई रहने के चलते सीकर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। आज सीकर में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से कम दर्ज किया गया। हालांकि अब सीकर में दोपहर के साथ-साथ सुबह और रात को भी सर्दी का असर कम होने लगा है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.5 और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में पिछले कई दिनों से सुबह मौसम साफ रह रहा है। मौसम एक्सपर्ट्स की माने तो अभी 2 दिन सीकर में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। ऐसे में मौसम साफ रहेगा। हालांकि तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। साथ ही सर्दी का असर भी कम रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में 15 से 17 फरवरी तक कई इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।


