बुरहानपुर के निंबोला गांव में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की अपने घर की छत से गिरकर मौत हो गई। युवक के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। यह घटना रविवार रात को हुई, जिसके बाद सोमवार सुबह बुरहानपुर जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया। निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले ने बताया कि मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुनील पिता रेम सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। रविवार रात को खाना खाने के बाद सुनील अपने घर की छत पर टहल रहा था। 15 फीट ऊंची छत से नीचे गिरा युवक पुलिस के अनुसार, छत पर कोई मुंडेर या बाउंड्री नहीं थी। सुनील करीब 10 से 15 फीट ऊंची छत से नीचे गिर गया। घटना के समय उसकी पत्नी सो रही थी। उसके भाई ने घर लौटने पर सुनील को छत पर न पाकर परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद उसे नीचे गिरा हुआ पाया गया। सुनील सिर के बल गिरा था, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। सुनील की शादी दो साल पहले हुई थी और उसके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। पोस्टमार्टम के दौरान कुछ लोगों ने दावा किया कि सुनील मोबाइल चलाते समय छत से गिरा था, हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। सुनील का पैतृक गांव खरगोन जिले का खेरदा है, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


