15 फीट नीचे खाई में गिरी माजदा…3 की मौत:खैरागढ़ में तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे, बैलेंस बिगड़ने से पलटी गाड़ी; 8 घायल

खैरागढ़ जिले में एक माजदा वाहन 15 फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई वहीं, 8 लोग घायल है। 30 मई शुक्रवार सुबह सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद जंगल से वापस लौट रहे थे। तभी छिंदारी डेम के पास गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, जिले में इसी दिन एक कार भी दुर्घटना की शिकार हुई है लेकिन उसमें हताहत नहीं हुआ है। इसी दिन एक और हादसा, कोई हताहत नहीं इसी दिन गंडई में एक और हादसा हुआ है। शांति राइस मिल के पास एक कार (CG 07 CE 7810) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। धमधा से गंडई आ रही कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया। कार असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। हादसे के कारण का पता लगाने मं जुटी पुलिस छुईखदान टीआई जितेंद्र बंजारे के अनुसार हादसे के कारणों की जांच जारी है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना वाहन की तकनीकी खराबी से हुई या मानवीय लापरवाही के कारण। प्रशासन ने लोगों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। तीनों मृतक एक ही गांव भरदाकला के रहने वाले है। माजदा हादसे में मृतकों के नाम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *