बलौदाबाजार| व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीएटी एवं पीव्हीपीटी परीक्षा 15 मई को केवल प्रथम पाली में आयोजित की जाएगी। जिले में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों में कुल 1164 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रथम पाली की यह परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। दाऊ कल्याणसिंह शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार में 480, शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में 374 तथा पण्डित चक्रपाणि शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में 310 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।


