15 राज्यों में फर्जी NGO से 150 करोड़ की ठगी:दिल्ली से मास्टरमाइंड दंपती गिरफ्तार, लखनऊ में 24 फ्लैट और रेंज रोवर जब्त

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम से फर्जी एनजीओ बनाकर 15 राज्यों में 150 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड रत्नाकर उपाध्याय और उनकी पत्नी अनिता उपाध्याय को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ देश के 15 राज्यों में 12 एफआईआर दर्ज हैं। ठगी की कमाई से इन्होंने 24 फ्लैट और एक लग्जरी रेंज रोवर कार खरीदी थी। आरोपी दंपती सीएसआर फंड से गरीब बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री, स्वेटर, ड्रेस और जूते की सप्लाई का ठेका दिलाने का झांसा देते थे। वे सप्लायरों से सुरक्षा राशि के नाम पर 25 लाख और प्रोसेसिंग चार्ज और कमीशन के रूप में 10 लाख रुपए वसूलते थे। पत्थलगांव के व्यवसायी से की 5.70 करोड़ रुपए की ठगी एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, पत्थलगांव के व्यवसायी अमित अग्रवाल की शिकायत पर मामला सामने आया। अग्रवाल से 5.70 करोड़ रुपए की ठगी की गई थी। पुलिस ने एक खास रणनीति अपनाकर आरोपियों को पकड़ा। एक अधिकारी ने खुद को छत्तीसगढ़ मंत्रालय का अफसर बताकर अनिता को चाणक्यपुरी में बुलाया। इसके बाद रत्नाकर को सागरपुर से गिरफ्तार किया गया। दंपती के खिलाफ 15 राज्यों में 12 एफआईआर दर्ज गिरोह के खिलाफ 15 राज्यों में 12 एफआईआर दर्ज हैं। आरोपियों ने ठगी की रकम से 24 फ्लैट और रेंज रोवर कार खरीदी है। पुलिस इन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है। गिरोह का एक सदस्य सौरभ सिंह अभी फरार है। सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *