झांसी में 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2025 डिवीजन-ए के सेमीफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश पुरुष हॉकी टीम ने मणिपुर को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब मध्यप्रदेश का सामना फाइनल में पंजाब से होगा। प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने टीम को बधाई दी और फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश टीम ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया है।” सेमीफाइनल मुकाबले की मुख्य बातें मणिपुर के गोल: मध्यप्रदेश टीम के खिलाड़ी:श्रेयश धुपे, सद्दाम अहमद, लव कुमार कनौजिया, सुंदरम सिंह रजावत, अली अहमद, युसुफ अफ्फान, गौरव भगतानी, प्रमोद, अक्षय दुबे, मोहित कर्मा, अंकित पाल, अर्जुन शर्मा, मोहम्मद जैद, नियाज रहीम, प्रताप लकरा, वैभव कुशलानी, संजय, मोहम्मद जमीर। अब तक के मुकाबले: संचालक खेल राकेश कुमार गुप्ता ने टीम को बधाई दी और कहा कि यह जीत मध्यप्रदेश हॉकी के लिए गौरव का पल है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों और कोचों की सराहना की। यह भी ध्यान देने योग्य है कि मध्यप्रदेश टीम के 14 खिलाड़ी राज्य खेल अकादमी, भोपाल से हैं और उन्हें प्रतियोगिता से पहले यहीं पर प्रशिक्षण दिया गया था।


