जयपुर | आगरा रोड स्थित सनबीम स्कूल के पास 15 साल से सड़क क्षतिग्रस्त है। अब इस सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए है। इस वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं कई लोग इसमें गिरकर चोटिल हो चुके है। यह मुख्य सड़क चार कॉलोनियों को जोड़ती हैै। स्थानीय निवासियों ने कई बार जेडीए और निगम अधिकारियों को शिकायत की। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। आगरा रोड स्थित सनबीम स्कूल के पास वाली मुख्य सड़क का मामला क्या आपके आसपास सड़कें खोदी, लेिकन सुधारी नहीं? नाले खुले हैं? आबादी में कचरा डंप होता है? स्ट्रीट लाइट नहीं जलती? अतिक्रमण हैं? संदिग्धों, नशेड़ियों, अपराधियों का जमावड़ा है? ऐसी कोई भी दिक्कत है तो भास्कर को वॉट्सएप 9983996453 या ईमेल आईडी naresh6566@gmail.com पर बताएं। चुप्पी तोड़ो बोलना जरूरी है ये वो दिक्कते हैं जो हम चाहते हैं कि चीजें सुधरें, तो सच को बेधड़क कहिए।


