15 हजार की रिश्वत लेने वाले पटवारी-कानूनगो गिरफ्तार:बरनाला में विधवा से जमीन के कागजात के लिए मांगे पैसे, एक महिला फरार

पंजाब के बरनाला में विजिलेंस ने रिश्वत मामले में पटवारी और फील्ड कानूनगो को गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक विधवा महिला से उसके मृतक पति की जमीन के कागजात के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में शिकायतकर्ता किरनजीत कौर ने बताया कि वह गांव ठुल्लीवाल की रहने वाली है। उसके पति मनजीत सिंह की मृत्यु हो चुकी है। जमीन के कागजात उसके नाम करवाने के लिए पटवारी मंदिर सिंह और फील्ड कानूनगो गुरचरण सिंह ने रिश्वत मांगी थी। फील्ड कानूनगो की बहन फरार विजिलेंस के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में फील्ड कानूनगो की बहन महेंद्र कौर भी शामिल है। वह अभी फरार है। विभाग ने पुरानी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। इस केस में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *