ब्यावर |श्री जीव दया सेवा संस्था द्वारा बुधवार को भगत चौराहे पर 150 दुपहिया वाहनों पर सेफ्टी गार्ड लगाए गए। श्री जीव सेवा संस्था के अध्यक्ष दिलीप जैन, ट्रैफिक इंचार्ज मंगल सिंह ने दुपहिया वाहनों पर लगाए। सेफ्टी गार्ड विशेष रूप से इस प्रकार डिजाइन किए गए हैं कि चलते वाहन पर सामने से आने वाला खतरनाक मांझा सीधे शरीर से संपर्क में न आ सके। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि चाईनीज मांझे के कारण हर वर्ष कई निर्दोष पक्षी घायल होते हैं और कई बार राह चलते नागरिक गंभीर रूप से जख्मी होकर अपनी जान तक गंवा देते हैं। इसी को रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। श्री जीव दया सेवा संस्था ने नागरिकों से चाईनीज मांझे का प्रयोग नहीं करने की अपील की। इस दौरान संस्था अध्यक्ष लालचंद सांखला, सचिव कपिल सेन, कोषाध्यक्ष डी.के जैन, राजेंद्र जैन, मुकेश बंग, कैलाश शेखावत, प्रकाश माली मौजूद थे।


