150 यूनिट फ्री बिजली मिलने का मिलेगा फायदा:युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ में सुधरेंगी सड़कें

राजस्थान सरकार ने बुधवार को अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बिजली, पेयजल, रोजगार, महिला सुरक्षा के लिए कई घोषणाएं की हैं। इससे आम आदमी को फायदा मिलेगा। पहले की तुलना में 150 यूनिट तक बिजली फ्री करने से लोगों को फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री ने अगले एक साल में सवा लाख सरकारी भर्तियों की घोषणा की है। इससे जिले के लोगों को रोजगार की उम्मीद जगी है। मुफ्त बिजली के लाभार्थी परिवारों के घरों पर सोलर प्लेट लगाई जाएगी, जिनके घरों पर स्पेस नहीं है, वहां सामुदायिक सोलर प्लांट लगाकर उन्हें लाभ दिया जाएगा। बजट में 5 लाख नए घरेलू बिजली कनेक्शन और 5 हजार नए कृषि कनेक्शन की भी घोषणा की गई है। दीया कुमारी ने राजस्थान में 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और 15 शहरों में रिंग रोड बनाने की भी बजट में घोषणा की है। वहीं, पेयजल विभाग में 1050 नए टेक्निकल पदों पर भी भर्ती की जाएगी। अगले एक साल में 1500 हैडपंप और एक हजार ट्यूबवेल्स भी लगाए जाएंगे। इससे भी जिले को फायदा मिलेगा। हर विधानसभा में सड़कों के पेचवर्क के लिए 10-10 करोड़ रुपए दिये जाएंगे। इससे सड़कों की दशा में सुधार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *