150 से अधिक यार्न की किस्में एक ही छत के नीचे

लुधियाना| गंगा एक्रोवूल्स लिमिटेड द्वारा रीजेंटा सेंट्रल क्लासिक, लुधियाना में दो दिवसीय यार्न कलेक्शन ऑटम–विंटर 2026-27 प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी 16 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जा रही है, जिसमें यार्न और होजरी उद्योग से जुड़े व्यापारियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिल रही है।प्रदर्शनी में विशेष रूप से मशीन निटिंग यार्न की नवीन और उन्नत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. रविन्द्र वर्मा और प्रेजिडेंट अमित थापर ने बताया कि इस कलेक्शन में आधुनिक तकनीक से विकसित उच्च गुणवत्ता वाले यार्न शामिल हैं, जो बदलती बाजार मांग और फैशन ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य कारोबारियों, डीलरों और होजरी निर्माताओं को यार्न उद्योग के नवीनतम उत्पादों और तकनीकी नवाचारों से अवगत कराना है।दो दिवसीय इस आयोजन में करीब 150 से अधिक प्रकार के यार्न एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किए गए हैं। इन यार्नों को खासतौर पर डीलरों और होजरी व्यापारियों की जरूरतों और मार्केट डिमांड के अनुरूप डिजाइन किया गया है। प्रदर्शनी में प्रस्तुत यार्न रंगों की विविधता, आकर्षक टेक्स्चर और बेहतर गुणवत्ता के नए मानकों को दर्शाते हैं, जो ऑटम–विंटर सीजन के लिए उपयुक्त हैं। डॉ. रविन्द्र वर्मा और अमित थापर ने कहा कि गंगा एक्रोवूल्स हमेशा से नई तकनीक अपनाने और ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *