1500 मीटर दौड़, शॉटपुट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, हैमर थ्रो में ओडिशा की अंकिता ने जीता गोल्ड

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी रविवार को 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2024-25 के अंडर-19 एथलेटिक्स में देशभर से आए खिलाड़ियों से गुलजार रहा। एक आेर जहां खिलाड़ियों का उत्साह और जीतने का जुनून दिखा, वहीं दूसरी ओर भारत की विविधता की भी झलक देखने को िमली। पहले दिन की स्पर्धा के लिए सुबह 8 बजे से ही खिलाड़ी तैयार थे। ट्रैक पर जाने से पहले खिलाड़ियों ने अभ्यास किए। वहीं, सुबह 9 बजे से प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन हैमर थ्रो का फाइनल मुकाबला हुआ। वहीं, 500 मीटर दौड़, लांग जंप, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, हाई जंप, 400 मीटर, 100 मीटर दौड़, लांग जंप, जेवेलिन थ्रो, 100 मीटर बाधा दौड़ सहित कई स्पर्धाओं के प्रारंभिक मुकाबले हुए। हैमर थ्रो में ओडिशा की एथलीट अंकिता महापात्रा ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की दीपांशी ने रजत और केरल की सुहाना निलोफर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह शाम 4 बजे शुरू हुआ। मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने प्रतियोगिता का उद्घाटन िकया। सोरन ने कहा कि खेल हमारी संस्कृति और जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रतियोगिता में आए खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो, विभाग इसे सुनिश्चित करेगा। मौके पर विधायक सीपी सिंह, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन आदि उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा उद्घाटन समारोह में भारतीय लोक कल्याण संस्थान, चुटिया के कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर नागपुरी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके एवं भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कलाकारों ने ‘नागपुर कर कोरा और हुकुम देलन इंदर राजा…’ गीत पर नृत्य किया। रोहनदेव पाठक ने खेलेगा इंडिया… गीत गाया। संत मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय के बच्चो ने बैंड पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता की विजेता कस्तूरबा विद्यालय, चक्रधरपुर की छात्राओं ने भी प्रस्तुति दी। अंडर-14 हॉकी में आज झारखंड का यूपी से भिड़ंत: भोपाल में चल रही अंडर 14 हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के लिए सोमवार का दिन खास है। झारखंड की हॉकी टीम का सेमीफाइलन में यूपी से मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में अबतक झारखंड की बालक टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। मशाल सौंप कर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री। 13 स्पर्धाओं का फाइनल आज दूसरे दिन सोमवार को बालक-बालिका वर्ग की 30 स्पर्धाएं होंगी। इनमें डिस्कस थ्रो, लांग जंप, 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, जेवेलिन थ्रो, शॉटपुट, लांग जंप, हर्डल रेस सहित 13 फाइनल स्पर्धाएं शामिल हैं। क्वालिफाई व सेमी फाइनल राउंड की भी कई स्पर्धाएं होंगी। बालक वर्ग के हर्डल रेस में हिस्सा लेते छात्र और बालिका वर्ग के हाई जंप मुकाबले में भाग लेती प्रतिभागी। हैमर थ्रो में हरियाणा की दीपांशी ने सिल्वर व केरल की सुहाना ने जीता ब्रॉन्ज बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लेतीं छात्राएं और लांग जंप में टार्गेट पर छलांग लगाती एक छात्रा। उद‌्घाटन समारोह में शिक्षा मंत्री बोले- विभाग सुनिश्चित करे, खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलप्रतियोगिता… 2024-25

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *