153 पर पहुंचा जालंधर का एक्यूआई, दिन का पारा 29.9, रात का 11.9 डिग्री रिकॉर्ड

जालंधर| रविवार को जालंधरियों ने मौसम के 2 रंग देखे। पहले सुबह 9 बजे तक ठंडी हवाएं चलीं। फिर जैसे जैसे धूप तीखी होती गई तो मौसम गर्म हो गया। दिन का पारा 29.9 डिग्री रहा है, जबकि रात का पारा 11.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इस तरह रात ठंडी रही और दिन गर्म। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स 153 पहुंच गया है। गर्म हवा के साथ धूल और मिट्टी के महीन अंश अधिक उड़ते हैं, जिससे एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *