16वीं एयू जयपुर मैराथन की तैयारियां हुई तेज:ट्रेनिंग कैंप किक ऑफ के साथ 10 ट्रेनिंग जोन लीडर्स की घोषणा, दो फरवरी होगी मैराथन

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से आयोजित 16वीं एयू जयपुर मैराथन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को यूथ हॉस्टल, अमर जवान ज्योति में ट्रेनिंग कैंप किक ऑफ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फिटनेस पार्टी और जुम्बा सेशन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वर्ल्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित इस मैराथन का आयोजन 2 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. सुरेश मिश्रा, आवास फाइनेंसियर्स के मार्केटिंग हेड फिरोज बलसारा, रेस डायरेक्टर रवि गोयनका, जयपुर रनर्स क्लब के अध्यक्ष प्रवीण तिजारिया और कार्यकारी अध्यक्ष दीपक शर्मा ने ट्रेनिंग जोन लीडर्स की घोषणा की। इसके साथ ही ट्रेनिंग जोन के किट भी वितरित किए गए। मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने बताया- शहर के प्रमुख क्षेत्रों में जल महल, विद्याधर नगर, मानसरोवर, महेश नगर, जगतपुरा, श्याम नगर, वैशाली नगर, जवाहर सर्किल और सेंट्रल पार्क जैसे 10 ट्रेनिंग जोन बनाए गए हैं। इन जोन में प्रतिभागियों को मैराथन की तैयारी करवाई जाएगी। इन्हें बनाया ट्रेनिंग जोन लीडर्स

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *