लुधियाना| चदर नगर स्थित संतोषी माता मंदिर धर्मशाला में गुरुकृपा सेवा मंडल और स्थानीय संगत के संयुक्त तत्वावधान में 16वीं विशाल चौकी का आयोजन किया। नव वर्ष के अवसर पर गुरु आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ पड़ी। सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी मंदिर दुगरी के परम भक्त विजय ने जीवन के गूढ़ रहस्यों को सुलझाते हुए निष्काम कर्म का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि भक्ति फल की अभिलाषा से की जाए तो वह साधना नहीं बल्कि व्यापार है। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मदन लाल बग्गा, पार्षद पुष्पेंद्र भनोट बिट्टू, पार्षद नीरज आहुजा बूटा, डिम्पल राणा और स्वामी सुखपाल महाराज सहित मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का ने महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पवन कपूर, हरीश , जगमोहन और विकास थापर शामिल रहे।


