16 आईएफएस अफसरों के प्रमोशन:राखी नंदा और राजेश खरे को सीएफ से सीसीएफ बनाया, 5 को सिलेक्शन ग्रेड और 12 को मिला वेतनवृद्धि का लाभ

राज्य शासन ने नए साल में 10 दिन देरी से भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अफसरों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। 2007 से 2011 बैच के 16 अफसरों को पदोन्नत किया गया है। जबकि 2012 बैच के 5 अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड देते हुए प्रवर श्रेणी वेतन मान और 2016 बैच के 12 अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान का लाभ दिया गया है। कुल मिलाकर 33 अफसरों को हाल ही में हुई डीपीसी का लाभ मिला है। शुक्रवार को छुट्टी से लौटे सचिव वन अतुल कुमार मिश्रा ने पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। 2007 बैच के 7 अफसरों को सीएफ से सीसीएफ बनाया गया है, इनमें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा और भोपाल सर्किल प्रभारी राजेश खरे समेत संजीव झा, एसपीएस सेंगर, राजेश कुमार, रमेश गणावा, एमआर बघेल के नाम शामिल हैं। 2011 बैच के 3 अफसरों को डीएफओ से सीएफ के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें मीना कुमारी मिश्रा, अनुराग कुमार, संध्या शामिल हैं। 2011 बैच के 6 अफसरों को वरिष्ठ वेतनमान लेबल-2 प्रदान किया गया है। इनमें अरिहंत कोचर, वीरेंद्र पटेल, डेविड व्यंकटराव चनाप, नम्रता बिजोरिया, निधि चौहान, श्रेयस श्रीवास्तव शामिल हैं। 2012 बैच के 5 अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड (प्रवर श्रेणी वेतनमान) का लाभ दिया गया है। इनमें क्षितिज कुमार, प्रियांशी सिंह, संजय कुमार चौहान, लवित भाती, महेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *