16 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला:टीकमगढ़ में 7 लोगों पर हत्या का आरोप; परिजन बोले- पहले भी पुलिस को नाम बताए थे

टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के लुहारगुवां गांव में पिछले 16 दिनों से लापता एक युवक का शव सोमवार को मिला है। युवक का शव गांव के ही एक कुएं के पास मिला। इस मामले में परिजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की पहचान अर्जुन अहिरवार के रूप में हुई है। अर्जुन करीब दो हफ्ते से ज्यादा समय से लापता था, जिसकी रिपोर्ट परिजन ने थाने में दर्ज करवाई थी। शव मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी दफ्तर पहुंचे परिजन, पुलिस पर लगाए आरोप सोमवार को मृतक के परिजन न्याय की मांग लेकर टीकमगढ़ एसपी दफ्तर पहुंचे। अर्जुन के पिता धनीराम अहिरवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी और कुछ नाम भी दिए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उन्हीं पर बेटे को गायब करने का शक जताया। गांव के ही कई लोगों पर हत्या का शक परिजनों ने गांव के ही मुन्नी अहिरवार, जीतू, अनिकेत, अर्चना, रानू, रक्षा और भगवत अहिरवार सहित अन्य लोगों पर अर्जुन की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस अगर समय पर इन संदिग्धों से पूछताछ करती, तो शायद अर्जुन की जान बच सकती थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और परिजन के बताए गए नामों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *