पुलिस की 35 टीमों ने बुधवार देर रात शहर के कई ठिकानों में रेड मारी। इसके बाद प्रतिबंधित गुटखा, गोगो पेपर, हुक्का, प्रतिबंधित टेबलेट और चिलम जब्त किया है। पुलिस ने दावा किया है कि जब्त सामान की कीमत करीब 2 लाख है। दोषियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मोहन नगर, स्मृति नगर, नेवई और दुर्ग इलाके में छापा मारा। यहां की मां शक्ति डेली नीड्स, अमृत तुल्य चाय, वेलकम पान पैलेस, बंछोर चाय पान जनरल, सुनील पान, संजय पान मसाला, श्रीगणेश किराना, बनारसी पान भंडार, यादव होटल, अजय पान पैलेस, फायर पान पैलेस एवं डेली नीड्स, पार्वती किराना स्टोर्स, पान ठेला, जुनवानी बस्ती, शीतल डेली नीड्स, गणेश पान दुकान और कला प्रोविजन स्टोर्स से बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की। पुलिस के मुताबिक इन ठिकानों से अभिनंदन सिंह, सौरभ गहलोत, चित्रांश साहू उर्फ सोनू, विजेश बारवे, देवेन्द्र भोसले, शंकर लाल बंछोर, संजय कुमार बडानी, लोकेश साहू, कुशाल प्रजापति, अर्जुन यादव, राजेश द्विवेदी, मनोज चौहान, त्रिवेणी साहू, लक्की चंदानी, भगवान साहू, विमल को गिरफ्तार किया है।


