16 फरवरी से सत्र, 19 को आ सकता है बजट:विधानसभा में इस बार 19 दिन का बजट सत्र, सदन 12 दिन चलेगा

मौजूदा सरकार के कार्यकाल में इस बार सबसे लंबा बजट सत्र आयोजित होने जा रहा है। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 19 दिन लंबा होगा, जिसमें 12 दिन सदन में कामकाज चलेगा। बजट सत्र की शुरुआत 16 फरवरी से होगी और इसका समापन 6 मार्च को होगा। 19 फरवरी को 2026-27 का बजट आ सकता है। इसके दौरान होली का त्योहार भी पड़ेगा। विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। 2025 में बजट सत्र 10 मार्च से 24 मार्च तक चला था। यह सत्र 15 दिन लंबा था, लेकिन सदन की बैठकें केवल 9 दिन हुई थीं। बजट सत्र की शुरुआत 16 फरवरी को : राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। 17 और 18 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा तय है। संभवत: 19 फरवरी को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। 20 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च को प्राइवेट मेंबर बिल और अशासकीय संकल्प रखे जाएंगे। 10 फरवरी तक विधायक दे सकेंगे प्रस्ताव: विधानसभा सचिवालय के अनुसार 4 फरवरी तक विधायक अशासकीय विधेयकों की सूचना दे सकेंगे। 5 फरवरी तक अशासकीय संकल्प लिए जाएंगे। वहीं 10 फरवरी तक स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण और नियम 267-क से जुड़ी सूचनाएं स्वीकार की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *