16 से बजरंग दल चलाएगा भर्ती महाअभियान

पाडल्या | ग्राम पथराड़ के श्रीराम मंदिर धर्मशाला में गुरुवार रात विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल प्रखंड की बैठक हुई। बड़वाह जिलाध्यक्ष रवि गुर्जर ने बजरंग दल के भर्ती महाअभियान, इंदौर में बजरंग दल के प्रांत एकत्रीकरण के साथ अन्य आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया बजरंग दल द्वारा 16 फरवरी से 29 मार्च तक भर्ती महाअभियान चलाया जाएगा। भर्ती महाअभियान में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। साथ ही इंदौर में 29 मार्च को बजरंग दल प्रांत एकत्रीकरण होगा। जिला प्रचार प्रमुख परशुराम साठे, करही प्रखंड अध्यक्ष नीरज राजपूत, विष्णु वर्मा, विशाल वर्मा, अजय वर्मा, निर्मल वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *